Tech
11,600mAh तक की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Samsung के नए टैबलेट्स, बॉक्स में ही मिलेगा S Pen
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो गए हैं। ये नए फ्लैगशिप टैबलेट्स MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलते हैं और इनमें 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटन
लेखक Saket Singh Baghel15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो गए हैं। ये नए फ्लैगशिप टैबलेट्स MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर चलते हैं और इनमें 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाले Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिए गए हैं। Ultra मॉडल में 11,600mAh की बैटरी मिलती है, जबकि Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी पैक की गई है। नए टैबलेट्स डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आते हैं और नोट-टेकिंग और एडिटिंग के लिए बॉक्स में ही S Pen साथ मिलता है।


