Tech
11.5 इंच की PaperMatte डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HUAWEI ने इंडियन मार्केट में अपना नया HUAWEI MatePad 11.5 (2026) टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है, जिसे खासतौर पर पढ़ाई, नोट्स बनाने, ऑफिस वर्क
लेखक Sameer Saini26K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HUAWEI ने इंडियन मार्केट में अपना नया HUAWEI MatePad 11.5 (2026) टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है, जिसे खासतौर पर पढ़ाई, नोट्स बनाने, ऑफिस वर्क और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। टैबलेट में 11.5 इंच की 2.5K PaperMatte डिस्प्ले मिल रही है।
साथ ही इस टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट, 10,100mAh की बैटरी और 40W SuperCharge जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा टैबलेट में PC-लेवल मल्टीटास्किंग और WPS Office सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए पहले टैबलेट की कीमत जान लेते हैं...



