टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके मोबाइल फोन की बैटरी भी 20 परसेंट से नीचे आते ही मोबाइल थोड़ा स्लो महसूस होने लगता है, एप्स ओपन होने में जरूरत से ज्यादा टाइम लगता है या फोन की परफॉर्मेंस पहले जैसी नहीं रहती, तो जरूरी नहीं कि मोबाइल में कोई खराबी ही हो। कभी-कभी इसके पीछे फोन का पावर मैनेजमेंट सिस्टम भी होता है। जी हां, स्मार्टफोन कंपनियां ऐसे में बैटरी को बचाने के लिए डिवाइस की परफॉर्मेंस को कम कर देती हैं।