Tech
1000 mAh बैटरी वाला नया फीचर फोन लॉन्च, वायरलेस एफएम के साथ 1.7-इंच कलर डिस्प्ले
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Itel ने अपना लेटेस्ट फीचर फोन ACE 4 Shine इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन फिजिकल कीबोर्ड, ड्यूल सिम सपोर्ट और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। आइटेल के इस फोन में कंपनी ने
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Itel ने अपना लेटेस्ट फीचर फोन ACE 4 Shine इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन फिजिकल कीबोर्ड, ड्यूल सिम सपोर्ट और बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा गया है। आइटेल के इस फोन में कंपनी ने 1.77-इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही फोन में 1,000mAh की बैटरी और टाइप-C चार्जिंग सेटअप दिया गया है।
आइटल ने दावा किया है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 8 दिनों की बैकअप और 8.3 घंटे का टॉक टाइम ऑफर करेगा। itel ACE 4 Shine फीचर फोन में कंपनी ने रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम, ब्लूटूथ, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग के साथ-साथ नौ भारतीय भाषा का सपोर्ट दिया है। इस फोन को UNISOC SC6533G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।


