टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Neo 11 को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। स्टैंडर्ड मॉडल के आने के बाद, एक रिपोर्ट में हाइलाइट किया गया था कि कंपनी एक नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे iQOO Neo 11S के रूप में मार्केट किया जा सकता है। हालांकि, Vivo के इस सब-ब्रांड ने अभी तक उस हैंडसेट के लॉन्च का एलान नहीं किया है। इस बीच, iQOO के एक एग्जीक्यूटिव ने कन्फर्म किया है कि iQOO Neo 11 Ultra जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के हिस्से के तौर पर, कंपनी एग्जीक्यूटिव ने ये भी खुलासा किया कि स्मार्टफोन अगले हफ्ते की शुरुआत में देश में अनवील किया जाएगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि ये हैंडसेट MediaTek चिपसेट से लैस होगा।