टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola ने अपना लेटेस्ट टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। इस टैब को 12.1-इंच के 2.5K LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेश 120Hz है। यह डिस्प्ले Dolby Vision, HDR10, DCI-P3 Colour gamut और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है। इस टैब में कंपनी ने 9-यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम दिया गया है।