टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HUAWEI ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HUAWEI MatePad Air (2026) के नाम से पेश किया है। ये टैबलेट पिछले साल आए मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है। टैबलेट में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने इस बार LCD की जगह 12 इंच का 2.8K OLED PaperMatte डिस्प्ले ऑफर की है।
साथ ही टैबलेट में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 2800×1840 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1200 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले के चारों ओर सिर्फ 4.6mm के अल्ट्रा-नैरो बेजल हैं, जिससे स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 87% तक पहुंच जाता है।