Tech
10,100 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 13 इंच की 2.5K डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो हॉनर आपके लिए एक खास टैबलेट लेकर आया है जिसे कंपनी ने Honor Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को Pad X सीरीज के तहत पेश किय
लेखक Sameer Saini31K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो हॉनर आपके लिए एक खास टैबलेट लेकर आया है जिसे कंपनी ने Honor Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को Pad X सीरीज के तहत पेश किया है। हालांकि अभी इस टैबलेट को सिर्फ कुछ ग्लोबल मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। यह नया टैबलेट अभी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर एक ही कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
टैबलेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। इस टैबलेट में 13-इंच की 2.5K LCD स्क्रीन मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। चलिए टैबलेट के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...



