Tech
10,000mAh की बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo का नया 5G फोन, 20 अक्टूबर को भारत में होगी सेल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo S2 FE को इस हफ्ते 6 अक्टूबर को भारत में कंपनी के लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया। ये नया मॉडल 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग क
लेखक Saket Singh Baghel39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo S2 FE को इस हफ्ते 6 अक्टूबर को भारत में कंपनी के लेटेस्ट मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया। ये नया मॉडल 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया गया है और ये 8GB तक रैम के साथ आता है। ये नया फोन भारत में तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। Vivo S2 FE में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। अगर आप अच्छी बैटरी लाइफ वाला एक नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस पर विचार कर सकते हैं। आइए इसकी सेल डेट और बाकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।


