Tech
10,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने करीब 7 साल बाद पिछले महीने अपनी S-सीरीज का नया फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Vivo S2 के नाम से पेश किया। अब कंपनी इस लाइनअप का विस्तार करने की तैयारी में लग रही है। अब कंपनी अगले मह
लेखक Sameer Saini45K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने करीब 7 साल बाद पिछले महीने अपनी S-सीरीज का नया फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Vivo S2 के नाम से पेश किया। अब कंपनी इस लाइनअप का विस्तार करने की तैयारी में लग रही है। अब कंपनी अगले महीने Vivo S2 FE को भारत में 6 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है जो बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन को टीज करते हुए इसके कैमरा मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई है। Vivo S2 की तुलना में S2 FE में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है। कंपनी का कहना है कि फोन को युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो कंटेंट क्रिएट करने, कनेक्ट रहने और खुद को एक्सप्रेस करने के लिए स्मार्टफोन यूज करते हैं। चलिए पहले लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...


