Tech
बिना ₹1 खर्च किए इस्तेमाल करें ChatGPT Plus, भारत में रोलआउट हुआ फ्री ट्रायल; ऐसे करें क्लेम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI टूल्स में से एक है। ये टेक्स्ट जनरेशन, ओरिजिनल इमेज क्रिएशन, कोड जनरेशन, वेबसाइट डेवलपमेंट और डेटा एनालिसिस जैसे ढेरों फीचर्स ऑफर करता है।
लेखक Saket Singh Baghel40K पढ़े गए
-1791280775657.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ChatGPT दुनिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले AI टूल्स में से एक है। ये टेक्स्ट जनरेशन, ओरिजिनल इमेज क्रिएशन, कोड जनरेशन, वेबसाइट डेवलपमेंट और डेटा एनालिसिस जैसे ढेरों फीचर्स ऑफर करता है। ये टूल कई तरह के सब्सक्रिप्शन ऑप्शन्स देता है- जैसे लिमिटेड एक्सेस वाला फ्री वर्जन, इसके अलावा Go, Pro और Plus प्लान्स। अब OpenAI भारत में चुनिंदा यूजर्स को लिमिटेड-टाइम के लिए 1 महीने का ChatGPT Plus बिल्कुल फ्री ऑफर कर रहा है। अगर आप Plus प्लान लेने की सोच रहे थे लेकिन ये तय नहीं कर पा रहे थे कि इसके फीचर्स आपके काम के हैं या नहीं, तो यह मौका आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस तरह आप पैसे खर्च करने से पहले इसके एक्स्ट्रा फीचर्स को खुद आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप 1 महीने के लिए फ्री ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन कैसे क्लेम कर सकते हैं।


