धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ उंगलियों और अंगूठे के आकार, बनावट और उन पर बने विभिन्‍न रेखाओं और निशानों को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि अंगूठे पर मौजूद अलग-अलग चिन्ह व्यक्ति के भविष्‍य और स्‍वभाव से जुड़े कई संकेत देते हैं। इन्हीं निशानों में से एक है क्रॉस यानी X का निशान। अगर किसी व्यक्ति के अंगूठे पर क्रॉस का निशान बना हुआ है, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे कुछ खास संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अंगूठे पर क्रॉस का निशान होने का क्‍या अर्थ होता है।