धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत काल में महात्मा विदुर अपनी सत्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जीवन में सफलता पाने के लिए ऐसे रहस्य बताए हैं, जो आज के समय में 'विदुर नीति' के नाम से प्रसिद्ध हैं। विदुर ने अपनी नीति में बताया है कि व्यक्ति को जीवन में अपनी कमजोरी के बारे में हर किसी को नहीं बताना चाहिए।
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हम अपनी कमजोरी सामने वाले को बता देते हैं। बाद में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं और सामने वाला कमजोरी जानकर फायदा उठा लेता है, जिसकी वजह से रिश्ते बिगड़ जाते हैं। विदुर नीति में ऐसे चार तरह के लोगों का जिक्र किया गया है, जिन्हें भूलकर भी अपनी गुप्त बातें या कमजोरी नहीं बतानी चाहिए।