धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
इस उत्सव के पहले दिन शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घटस्थापना करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, घटस्थापना करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जनते हैं शारदीय नवरात्र में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat), पूजा की विधि (Shardiya Navratri 2026 Ghatasthapana Vidhi) और इस दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए।