धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026 Day 2) का दूसरा दिन है। यह दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने से भक्त के मन को शांति प्राप्त होती है और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं। साथ ही जीवन की अनेक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए, इस आर्टिकल में हम आपको मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा आदि के बारे में बताते हैं।