धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत हो चुकी है, जो 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर समाप्त होगी। आज नवरात्र का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और ध्यान-साधना करते हैं।
हर तरफ भक्तिमय वातावरण जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है। चारों और मां के नाम के जयकारे के साथ पंडाल में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।