धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। यही वजह है कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने की रीति है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मन को शांति मिलती है। इस दिन कई लोग खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं और फिर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं।