धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में रक्षाबंधन के पावन पर्व की धूम मची है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक यह त्योहार हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि पर ही मनाया जाता है। साल 2026 में यह शुभ दिन 28 अगस्त, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनकी कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधेंगी। साथ ही, भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें प्यार भरा तोहफा भेंट करेंगे।