धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन तुलसी विवाह (Tulsi Vivah 2026) का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का दिव्य विवाह रचाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व आज यानी 21 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेषकर उत्तर प्रदेश और बिहार के घर-आंगन में बड़ा ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन यूपी और बिहार में तुलसी विवाह के पर्व को पारंपरिक विवाह की तरह मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं लोकगीत (Tulsi Vivah Geet) गाती हैं।