धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 सितंबर को राधा अष्टमी मनाई जा रही है। इस दिन राधा रानी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किशोरी जी की साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
इस पर्व की लोग एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं (Radha Ashtami Wishes in Hindi) देते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपके लेकर आए हैं राधा अष्टमी के शुभकामनाएं संदेश (Happy Radha Ashtami 2026), जिनके द्वारा आप अपने प्रियजनों और परिवार वालों को इस पर्व की शुभकामनाएं (Radha Ashtami Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi) भेज सकते हैं।