आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 19 सितंबर 2026 यानी आज शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के शुभ संयोग पर राधा अष्टमी का व्रत भी रखा जाएगा।
ऐसा में अगर आप राधा रानी के जन्मोत्सव दिन कोई शुभ काम या पूजा-अर्चना करने जा रहे हैं,तो राहुकाल के समय का खास ध्यान रखें और अभिजीत मुहूर्त, ज्येष्ठा नक्षत्र तथा आज के विस्तृत पंचांग की सटीक स्थिति देखकर ही अपने दिन की शुरुआत करें। आइए जानते हैं शनिवार के पंचांग में तिथि, योग, करण, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ समय से जुड़ी खास जानकारी।