धर्म डेस्क, नई दिल्ली।  पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ कई परिवार पितरों के के लिए दीपक भी जलाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय पितरों के लिए दीपक जलाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। एक मत यह भी है। शाम के वक्‍त घर के मुख्‍य द्वार पर इस लिए भी दीपक जलाया जाता है, ताकि घर के रास्‍ते में पितरों को अंधकार न नजर आए।
अगर आप भी पितृ पक्ष में पितरों के लिए दीपक जलाते हैं, तो इसकी सही दिशा और स्थान के बारे में जानना जरूरी है। तो चलिए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।