धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी तृप्ति के लिए तर्पण और श्राद्ध करने की धार्मिक रीति है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तर्पण के माध्यम से हम पितरों के प्रति श्रद्धा और प्रेम व्यक्त करते हैं। तर्पण करते समय जल के साथ कुश, काले तिल, जौ और अक्षत जैसी सामग्री का प्रयोग किया जाता है।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषीय चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार, 'पितृ पक्ष और अमावस्या के दौरान मुख्य रूप से पांच प्रकार के तर्पण का विधान बताया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में और यह भी समझते हैं कि महिला और पुरुषों के लिए तिलांजलि देने के नियमों में क्या अंतर है।'