धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष का महीना हिंदू परिवारों के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण होता है, क्‍योंकि इन दिनों में सभी लोग अपने पितरों को याद करते हैं और उनका श्राद्ध कर्म कर उनकी आत्‍मा को शांति पहुंचाने का संकल्‍प लेते हैं। आमतौर पर यह महीना 16 दिनों के लिए हेाता है, मगर इस वर्ष यह महीना 15 दिनों का है।
दरअसल, इस वर्ष षष्ठी और सप्तमी दो तिथियां एक ही दिन मनाई जा रही हैं। ये दोनों तिथियां 2 अक्टूबर को पड़ रही हैं। जिनके पितरों की तिथियां षष्ठी और सप्तमीहैं, वे इस भ्रम में हैं कि उनका श्राद्ध कर्म कब और किस मुहूर्त में करना ठीक रहेगा। इसलिए हमने इस विषय पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्यएवं पंडित मनीष शर्मा से बात की। वह कहते हैं, "यह तिथि क्षय के कारण हुआ है। ग्रहों की दशा और चाल के कारण ऐसा हो सकता है कि दो तिथियां एक दिन ही पड़ जाएं, मगर इसमें परेशान होने वाली बात नहीं है। दोनों ही तिथियों पर पितरों का श्राद्ध कर्म एक ही मुहूर्त पर किया जा सकता है।"