धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 26 सितंबर 2026 यानी आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में ये 15 दिन बेहद खास होते हैं, क्योंकि मान्यता है कि इस दौरान हमारे पूर्वज धरती पर अपने परिवारों के बीच आते हैं। अपने पितरों का आशीर्वाद पाने और उनकी आत्मा की शांति के लिए इन दिनों तर्पण और पिंडदान करने का विधान है।
लेकिन, श्राद्ध कर्म तभी पूरी तरह सफल माना जाता है, जब इसे सही नियमों और श्रद्धा के साथ किया जाए। आइए इस आर्टिकल में आज से शुरू होने वाले 15 दिनों में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, सबकुछ जानते हैं।