Religion
Palmistry: हाथ में 'चौक का निशान' देता है धन-दौलत से लेकर सरकारी नौकरी तक का संकेत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से अलग-अलग तरह के निशान बनते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हथेली पर बनने वाले चिह्नों में से एक है चौक या चौकड़ी का निशान। आमतौर पर आपको यह निशान हथेली
लेखक Anuradha Gupta5K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से अलग-अलग तरह के निशान बनते हैं, जो काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हथेली पर बनने वाले चिह्नों में से एक है चौक या चौकड़ी का निशान। आमतौर पर आपको यह निशान हथेली में अंगूठे के नीचे नजर आएगा। मगर कई बार यह अलग-अलग पर्वतों पर भी बनता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बना साफ और स्पष्ट चौकड़ी का निशान सुरक्षा, स्थिरता और सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है। इसे कई स्थितियों में एक शुभ चिह्न माना जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि जिनकी हथेली पर यह निशान होता है, वो लोग स्वभाव से कैसे होते हैं।



