धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस में काम करते समय केवल मेहनत करना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही लोगों को पहचानना और अपनी सीमाएं तय करना भी जरूरी है। कार्यस्थल पर अलग-अलग स्वभाव के लोगों के साथ काम करना पड़ता है। ऐसे में कई बार जरूरत से ज्यादा भरोसा या अपनी निजी बातें साझा करना परेशानी का कारण बन सकता है।