धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पर्व मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। आपने मां दुर्गा के कई नाम सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें महिषासुरमर्दिनी क्यों कहा जाता है? इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जो बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देती है। आइए जानते हैं महिषासुर के जन्म से लेकर उसके वध तक की पूरी कहानी।