धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवी शक्ति के अनेक स्वरूप हैं। कहीं 64 योगिनियों की पूजा होती है, तो कहीं 10 महाविद्याओं की आराधना की जाती है। इसके बावजूद नवरात्रि में मां दुर्गा के केवल नौ स्वरूपों यानी नवदुर्गा की पूजा का ही विधान है। आखिर इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है और नौ देवियों की आराधना को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है? आइए, एस्‍ट्रोपत्री के ज्‍योतिष चंद्रेश शर्मा से जानते हैं ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर क्‍या है इसका महत्‍व।