धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के नौ दिन नौ देवियों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्‍यता के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा के सभी नौ स्‍वरूपों को उनकी पसंद के हिसाब से फूल चढ़ाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से हो रही है। आइए जानते हैं कि किस दिन किस देवी को कौन सा फूल चढ़ाना शुभ होता है।