Religion
क्या आपके हाथ की लकीरें भी बनाती हैं 'M'? अद्भुत होता है इसका मतलब
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती हैं, मगर जब ये रेखाएं मिलकर कोई विशेष आकृति बनाती हैं, तो व्यक्ति के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। हथेली की प्रमुख रेखाएं मिलकर जब अंग्रेजी का अक्ष
लेखक Anuradha Gupta24K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती हैं, मगर जब ये रेखाएं मिलकर कोई विशेष आकृति बनाती हैं, तो व्यक्ति के जीवन पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। हथेली की प्रमुख रेखाएं मिलकर जब अंग्रेजी का अक्षर 'M' बनाती हैं, तब भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
यदि आपने अभी तक अपनी हथेली को गौर से नहीं देखा है, तो फौरन ही अपनी हथेलियों को देखें कि कहीं उनमें स्पष्ट 'M'तो नहीं बन रहा है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस चिन्ह की मौजूदगी से जातक को जीवन में क्या परिणाम मिल सकते हैं।



