धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जितिया व्रत को संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई परिवारों में इस व्रत से जुड़ी अलग-अलग पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है नहाय-खाय के दिन सास के लिए बायना निकालने की रस्‍म।
बायने को कई जगहों पर सीधा या भोजन के रूप में भी दिया जाता है। हालांकि, इसमें शामिल की जाने वाली चीजें हर परिवार की अलग-अलग रीति रिवाज पर निर्भर करती हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्‍यों खास होता है इस व्रत पर सास के लिए बायना निकालना।