धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत रखा जाता है। इसे जिउतिया या जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। यह हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक है। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना से यह व्रत रखती हैं।