धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारत वर्ष में गणपति बप्पा का स्वागत बेहद ही धूमधाम से किया गया। इस साल भी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर यानी 13 सितंबर 2026 गणेशोत्सव मनाया गया। वहीं, 23 सितंबर 2026, बुधवार अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan 2026) होगा।
अब जैसे-जैसे गणपति बप्पा के विसर्जन का दिन नजदीक आ रहा है, भक्त उनकी विदाई करने की तैयारी में जुट गए हैं। वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी ने गणपति विसर्जन को लेकर कुछ खास नियमों का जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि, बप्पा की विदाई कैसी करनी चाहिए?