धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के दिन गणपति स्थापना के बाद ग्यारहवें दिन विसर्जन किया जाता है। कई लोग इस दौरान घर में भी गणपति की स्थापना करते हैं और डेढ़, तीन या सात दिन में गणपति का विसर्जन कर देते हैं। इस साल गणपति की स्थापना 14 सितंबर को हुई है और जो लोग घर में डेढ़ दिन के संकल्प के साथ गणपति को लाए हैं, वो 15 सितंबर को ही बप्पा का विसर्जन करेंगे।