धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्‍सव चल रहा है, घर-घर में इन दिनों भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने की परंपरा है। भक्त कई दिनों तक विधि-विधान से पूजा, आरती और भोग लगाकर बप्पा की सेवा करते हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में गणेश जी का विसर्जन किया जाता है। लेकिन क्या हर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करना जरूरी है? इस सवाल को लेकर कई लोगों के मन में असमंजस रहता है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिष श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, गणेश स्थापना और विसर्जन से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए इन जरूरी नियमों के बारे में आपको भी बताते हैं।