धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश उत्सव धीरे-धीरे अपने अंतिम चरण में आता जा रहा है। 20 सितंबर को उत्‍सव का 7वां दिन होगा।जिन भक्तों ने सात दिन के लिए अपने घर में श्री गणेश प्रतिमा को स्थापित किया था, वे लोग बप्पा को विदाई दे सकते हैं। इस दिन गणेश विसर्जन के लिए दिनभर में तीन शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। कल रविवार के दिन आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मुहूर्त पर गणपति को विदाई दे सकते हैं। चलिए एस्‍ट्रोपत्री के ज्‍योतिष चंद्रेश शर्मा जी से सर्जन के शुभ मुहूर्तों के बारे में जानते हैं।