धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 18 सितंबर 2026 को गणेश उत्‍सव शुरू हुए 5 दिन बीत जाएंगे। जिन लोगों ने गणेश चतुर्थी के दिन घर में श्री गणेश जी की स्‍थापना की थी और 5वें दिन गणपति विसर्जन का संकल्‍प लिया था, वो लोग शुक्रवार के दिन घर में विधि-विधान से गणपति बप्पा को विदाई दे सकते हैं। आइए एस्‍ट्रोपत्री के ज्‍योतिषाचार्य श्री चंद्रेश शर्मा से जानते हैं पांचवें दिन गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और महत्व क्‍या है।