Religion
Eid-e-Milad 2026 Wishes: अपनों को इन खास पैगामों और शायरी से भेजें ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ईद-ए-मिलाद, जिसे 'मिलाद-उन-नबी' या 'मावलिद' भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। यह दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इ
लेखक Digital Desk9K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ईद-ए-मिलाद, जिसे 'मिलाद-उन-नबी' या 'मावलिद' भी कहा जाता है, इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। यह दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को पैगंबर साहब का जन्म हुआ था। इस दिन लोग बड़े-बड़े जुलूस निकालते हैं, मस्जिद और घरों को सजाते हैं। पैगंबर साहब की प्रशंसा में 'नात' गाई जाती हैं और उनकी शिक्षाओं को याद किया जाता है।
इसके साथ ही इस दिन सभी लोग अपनों को इस मुबारक दिन की शुभकामनाएं और खुशी भरे पैगाम भी भेजते हैं। तो अगर आप भी ऐसे ही संदेशों की तलाश में हैं, जो अपनों का दिल जीत लें, तो आइए देखते हैं कुछ ऐसे ही मुबारकबाद वाले कोट्स, मैसेजेस और शायरी।