धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 20 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध करके माता सीता को मुक्त कराया था। इस अवसर पर देशभर में रावण दहन किया जाता है।
रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है। दशहरा के दिन रावण दहन प्रदोष काल में करने का अधिक महत्व है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर प्रदोष काल में ही क्यों रावण का पुतला फूंका जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इसके पीछे के रहस्य के बारे में।