धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 20 अक्टूबर को दशहरा (Dussehra 2026 Wishes) का पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व को विजयदशमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई, झूठ पर सच और अंधकार पर प्रकाश की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक है।