Religion
Durga Puja 2026: कब से शुरू हो रहा है 5 दिनों का यह उत्सव, जान लें शारदीय नवरात्र से कैसे है अलग?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें दुर्गा पूजा (Durga Puja 2026) और शारदीय नवरात्र भी शामिल हैं। ये उत्सव मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए शुभ माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अ
लेखक Kaushik Sharma12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह में कई व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें दुर्गा पूजा (Durga Puja 2026) और शारदीय नवरात्र भी शामिल हैं। ये उत्सव मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए शुभ माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की साधना करने से जीवन में आने वाले सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं।
अक्सर लोग दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों त्योहारों की सांस्कृतिक परंपराएं, पूजा-पद्धति और मान्यताएं काफी अलग हैं। दुर्गा पूजा का पर्व पूर्वी भारत में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। वहीं, शारदीय नवरात्र का पर्व उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में मनाया जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र में क्या अंतर है।



