धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में दीवाली (Diwali 2026) के पावन पर्व का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व आज यानी 8 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी पूजा का पूरा फल व्यक्ति को तभी मिलता है, जब इसे शुभ मुहूर्त में किया जाए। ऐसा माना जाता है कि गलत समय या राहुकाल में पूजा करने से शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। इस बार दीवाली पर 'आयुष्मान योग' समेत कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। अगर आप दीवाली (Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat) पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आइए आपको विस्तार से बताते हैं दीवाली पर पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।