धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में छोटी-छोटी बातें भी कई बार हमारे तनाव का कारण बन जाती हैं। कभी बीते हुए समय की गलतियां परेशान करती हैं, तो कभी भविष्य की चिंता मन को अशांत कर देती है। कई बार दूसरों की बातें, रिश्तों में गलतफहमियां और जरूरत से ज्यादा उम्मीदें भी मानसिक तनाव बढ़ा देती हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें जीवन को बेहतर तरीके से समझने और सही फैसले लेने की सीख देती हैं। चलिए इनके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।