धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में रिश्तों का बहुत महत्व होता है। कुछ लोग हमारे सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं, तो कुछ लोग केवल अपने मतलब के लिए हमारे करीब आते हैं। ऐसे में सच्चे और दिखावटी रिश्तों के बीच अंतर समझना जरूरी है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म, मोह, अहंकार और प्रेम से जुड़ी ऐसी शिक्षाएं दी हैं, जो हमें रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं गीता के 5 श्लोक और उनसे मिलने वाली रिश्तों की सीख।