धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी, अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन दो कारणों से खास माना जाता है। एक तो आज के दिन बप्पा की विदाई के साथ गणेशोत्सव का समापन होता है, वहीं दूसरी ओर भगवान विष्णु के 'अनंत' स्वरूप की पूजा का विधान है।
मान्यता है कि महाभारत काल में पांडवों ने भी अपना खोया हुआ राजपाट वापस पाने के लिए महर्षि वेदव्यास के निर्देश पर यह सात्विक व्रत रखा था।