धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की रेखाएं व्‍यक्ति के जीवन के बारे में छोटी-बड़ी सारी बातें बता सकती हैं। ऐसे ही जीवन रेखा से भी व्‍यक्ति की केवल आयु का ही पता नहीं लगता है, बल्कि जीवन रेखा व्‍यक्ति के व्‍यक्तित्‍व तक को उजागर कर देती हैं। इस रेखा से व्यक्ति की ऊर्जा, उत्साह और जीवन जीने के तरीके के बारे में भी संकेत मिलते हैं।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से कुछ छोटी शाखाएं ऊपर की ओर उठती हुई दिखाई दें, तो हस्तरेखा शास्त्र में इन्हें शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी रेखाएं व्यक्ति के सकारात्मक स्वभाव और जीवन के प्रति उत्साह को दर्शाती हैं। चलिए जानते हैं कि जिन लोगों के हाथों में ऐसी रेखाएं होती हैं, उनका स्‍वभाव कैसा होता है।