धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को 'संतान सप्तमी' का पवित्र व्रत रखा जाता है। इस व्रत को हम ललिता सप्तमी के नाम से भी जानते हैं। उदयातिथि के हिसाब से इस साल 18 सितंबर 2026 को यह व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और जीवन में तरक्की के लिए रखेंगी।
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। लेकिन, आपने अक्सर देखा होगा कि इस पूजा में एक चीज सबसे खास होती है गुड़ और आटे से बने 7 मीठे पूए। लेकिन, क्या आपने कभी गौर किया है कि आखिर 7 पूए ही क्यों? और, अनुष्ठान में इस '7' की संख्या का क्या रहस्य है? आइए समझते हैं अंक 7 का गणित।