आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 17 सितंबर 2026, दिन गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है। आज के दिन अनुराधा नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है, जो शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित है और सूर्य सिंह राशि में है।
आज विश्वकर्मा पूजा का खास मौका भी है। ऐसे में आइए जानते हैं एस्ट्रोपत्री आनंद सागर पाठक से आज के पंचांग में तिथि, योग, करण, नक्षत्र, ग्रहों की स्थिति और शुभ-अशुभ समय से जुड़ी खास जानकारी।