धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज गरुवार के दिन देश भर में विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। यह हिंदू धर्म में एक बेहद महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सृष्टि के महान शिल्पकार और वास्तुकला के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही स्वर्गलोक, इंद्रप्रस्‍थ, द्वारका नगरी और भगवान विष्‍णु के अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था।
हर साल कन्या संक्रांति के दिन यह पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से कारखानों, फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं और दुकानों में मशीनों, औजारों और यंत्रों की पूजा की जाती है। लोग भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्य में कुशलता, तरक्की और समृद्धि की कामना करते हैं। यह दिन श्रम और सृजन के सम्मान का प्रतीक मान जाताहै, जो हमें मेहनत और हुनर के महत्व को दर्शाता है।इस महान दिन पर अपने मित्रों और सहयोगियों को प्रेम भरी शुभकामानाएं भेजें और उनके दिन को खास बना दें।